Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: DC ने कसमार-जरीडीह के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, SIR-2026 अभियान में तेजी लाने का निर्देश

Bokaro: सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने कसमार एवं जरीडीह प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण...

Bokaro: DC inspected various polling stations in Kasmar-Jaridih, directed to speed up the SIR-2026 campaign

Bokaro: सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने कसमार एवं जरीडीह प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में डीईओ सह डीसी ने गोमिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कसमार प्रखंड के बूथ संख्या-309 की बीएलओ रेणु देवी एवं बूथ संख्या-324 की बीएलओ नीलम जायसवाल तथा बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह प्रखंड के बूथ संख्या-284 की बीएलओ धर्मशिला देवी एवं बूथ संख्या-301 की बीएलओ सरिता देवी से अभियान की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान डीईओ सह डीसी की उपस्थिति में कई मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन भी किया गया. उन्होंने बीएलओ को प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला: ED ने रोहित उरांव से दिनभर की पूछताछ, प्रेम प्रकाश और योगेंद्र तिवारी से संबंधों पर पूछे सवाल, कल पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी

बीएलओ सरिता देवी को डीसी ने किया सम्मानित

इस अवसर पर डीईओ सह डीसी ने आम मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना गणना प्रपत्र समय पर भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य निर्धारित अवधि में त्रुटिरहित रूप से पूरा किया जा सके. उन्होंने लोगों से बीएलओ को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा नहीं कराने तथा कल आइए या बाद में आइए जैसी स्थिति से बचने का भी आग्रह किया. निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या-301 की बीएलओ सरिता देवी द्वारा लगभग शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण किए जाने पर डीईओ सह डीसी ने उन्हें साल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके कार्य की सराहना करते हुए अन्य बीएलओ को भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: रांची: सिर काटकर शव को पेट्रोल से जलाया, 17 दिन बाद खुला खौफनाक हत्याकांड का राज, पत्नी का कथित प्रेमी गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *