बोकारो: DVC स्थापना दिवस पर CSR ने गिनाईं उपलब्धियां, 10 हजार लोगों को मुफ्त इलाज और गांवों को मिली सौर जल सुविधा

Bermo: DVC के स्थापना दिवस पर बोकारो थर्मल CSR ने स्थानीय विकास की नई मिसाल पेश की है. DVC CSR के वरीय...

DVC CSR
मनीष कुमार चौधरी, वरीय प्रबंधक सीएसआर

Bermo: DVC के स्थापना दिवस पर बोकारो थर्मल CSR ने स्थानीय विकास की नई मिसाल पेश की है. DVC CSR के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने बताया, कि निगम बिजली उत्पादन के साथ-साथ ग्रामीण उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है. बीते वर्ष कौशल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कई अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं. CSR द्वारा स्थानीय युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्ष भर सिलाई, ब्यूटीशियन और कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल संचालन किया गया. इसमें पहली बार बालकों के लिए शुरू किए गए कंप्यूटर बैच को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली.

10 हजार लाभार्थियों को दी गईं मुफ्त चिकित्सा सेवाएं 

वरीय प्रबंधक ने बताया, कि आगामी वर्ष में ग्राउंड ड्यूटी, नर्सिंग असिस्टेंट और टू-व्हीलर मोटर मैकेनिक जैसे फ्लैगशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की योजना है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से वर्ष भर में लगभग 10 हजार लाभार्थियों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं दी गईं. इसके साथ ही स्वच्छता जागरूकता, मोतियाबिंद ऑपरेशन, चश्मा वितरण और श्रवण यंत्र वितरण शिविरों का सफल आयोजन किया गया. शिक्षा और कृषि को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी स्कूलों के बच्चों के बीच स्कूल बैग बांटे गए और किसान गोष्ठी के माध्यम से उन्नत बीजों का वितरण हुआ. पर्यावरण संरक्षण के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों का वितरण किया गया.

दो हजार लीटर क्षमता वाले 5 सौर ऊर्जा आधारित डीप ट्यूबवेल किए गए स्थापित 

बुनियादी ढांचे के विकास के तहत बुटबरिया, पिलपिलो टोला, रेहाबेड़ा, रविदास टोला और नया बस्ती में दो हजार लीटर क्षमता वाले 5 सौर ऊर्जा आधारित डीप ट्यूबवेल स्थापित किए गए. इसके अलावा दिव्यांग कल्याण समिति साड़म गोमिया की चहारदीवारी, ऊपरी नया बस्ती में नाले पर सुरक्षा दीवार, बुडगड्डा एवं काछो विद्यालयों में शौचालय परिसर तथा कोनार नदी तट पर प्रतीक्षालय सहित श्मशान घाट का निर्माण के साथ-साथ आदिवासी बहुल गांव अंधुआ को गोद लेकर गांव में सोलर स्ट्रीट लाईट लगाया जाना शामिल है. इसके अलावा गोविंदपुर में भी स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य कराया गया है, जो इस स्थापना दिवस पर क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

यह भी पढ़ें: बोकारो : भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, राष्ट्रवाद के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *