Saraikela: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के गोल चक्कर से मानिकुई–कांड्रा रोड पर चैनपुर स्थित Saraikela: Negligence on Chandil Bridge, accident on Chandil Canal Bridge, anger among villagersहै. सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण आज एक वाहन पुल से नीचे नहर में जा गिरा. ग्रामीणों का आरोप है कि डेढ़ महीने पहले ही इसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई. चांडिल के इस पुल को लेकर ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ माह पहले आरसीडी विभाग, सरायकेला और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी थी. ग्रामीणों ने आंदोलन कर भी पुल पर सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की थी. लेकिन मांग के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और आज उसी लापरवाही की वजह से हादसा हो गया.
अधिकार मंच पाउंडेशन के अध्यक्ष ने पहले ही किया था आगाह

स्थानीय ग्रामीण राकेश रंजन महतो विस्थापित अधिकार मंच पाउंडेशन के अध्यक्ष ने कहा पहले ही बोल चुके थे कि यहां रेलिंग लगाइए, नहीं तो बड़ा हादसा होगा. आज वही हुआ. अगर समय पर रेलिंग लग जाती तो शायद ये दुर्घटना नहीं होती. हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. उनका कहना है कि जब तक कोई जनहानि नहीं होती, प्रशासन आंख मूंदे रहता है. लोगों ने मांग की है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए. साथ ही पुल पर तत्काल सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपाय लगाए जाएं.

ग्रामीणों ने की है प्रशासन से जवाबदेही की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि जनता की सुरक्षा से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है. प्रशासन को अब जल्द से जल्द इस पुल को सुरक्षित करना होगा, वरना आने वाले दिनों में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं. इस मामले में प्रशासन से जवाब मांगा गया है. देखना होगा कि हादसे के बाद अब अधिकारी कितनी गंभीरता से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करते हैं. चांडिल-कांड्रा मार्ग पर हाइवा पुल से नहर में गिरा, चालक घायल, पुल बना हादसों का कारण . सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर हाइवा वाहन के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से हड़कंप मच गया. चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग और कटया ब्लॉक क्षेत्र के पुल पर हुए हादसों में एक चालक घायल हुआ जबकि एक बाल-बाल बच गया.
अबतक नहीं है कोई सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी बोर्ड

पहली घटना चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग पर चैनपुर के पास हुई. कोयला लदा हाइवा संख्या JH 05CU0759 अनियंत्रित होकर पुल से नीचे कैनाल में जा गिरा. इस हादसे में चालक घायल हो गया. दूसरी घटना चांडिल प्रखंड के कटया ब्लॉक क्षेत्र में ब्लॉक रोड के नहर के पुल के पास हुई. यहां भी एक हाइवा अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया. गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया. ये पुल हमेशा से हादसों का कारण बना हुआ है. यहां सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी का कोई बोर्ड नहीं है. रात में तो और भी खतरा बढ़ जाता है.
पूल व सड़क दोनों को सुरक्षा मानकों के साथ करे दुरुस्त
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल और सड़क की खराब स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण इस इलाके में दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी संकेतक और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय जल्द लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. दोनों मामलों में पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई. प्रशासन से लोगों ने NH और ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा मानकों को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है.


