Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: जनजातीय महिलाओं की मेहनत लाई रंग, ‘आम्रपाली आम’ पहुंचा दुबई के लुलु (LuLu) रिटेल स्टोर

Gumla: जिले के स्थानीय किसाने के उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री हो रहें है. जिला प्रशासन एवं पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड...

गुमला
आम्रपाली आम

Gumla: जिले के स्थानीय किसाने के उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री हो रहें है. जिला प्रशासन एवं पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी – JSLPS) गुमला के संयुक्त तत्वाधान में और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वैधानिक निकाय APEDA के सहयोग से बीते 3 जुलाई को दुबई के लिए रवाना किया गया उच्च गुणवत्ता वाला 1 मीट्रिक टन ‘आम्रपाली आम’ अब सुरक्षित रूप से दुबई पहुंच चुका है. गुमला के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से निकला यह आम अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सुप्रसिद्ध और प्रतिष्ठित लुलु (LuLu) रिटेल स्टोर के काउंटर्स की शोभा बढ़ा रहा है, जहाँ अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता झारखंड के इस मीठे स्वाद का आनंद ले रहे हैं.

लोकल से ग्लोबल हुई गुमला की ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’

गुमला अंतर्गत कार्यरत दो FPO, गुमला रायडीह एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं MVM बघिमा पालकोट प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा उत्पादित इस आम का Fair Export (India) Pvt. Ltd. के माध्यम से यह सफल निर्यात संपन्न हुआ है. मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम बागवानी से जुड़ी जनजातीय महिलाओं ने अपनी कड़ी मेहनत से आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी लिखी है. प्रसिद्ध घरेलू रिटेल फ्रेंचाइजी APNA MART के साथ सफल एकरारनामा के बाद सीधे दुबई के LuLu Retail Store के वैश्विक बाजार तक पहुंचना गुमला के कृषि इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

ALSO READ: झारखंड में अब तक औसत से 32% कम हुई बारिश, पांच जिलों में स्थिति चिंताजनक

प्रशासनिक सराहना और कृषि क्षेत्र में नया सवेरा

DC गुमला दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि यह सफलता गुमला की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके हुनर का वैश्विक सम्मान है. APEDA और JSLPS के साझा प्रयासों से आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्थानीय कृषि उत्पादों को भी अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी. इस निर्यात को सफल बनाने में APEDA की सहायक महाप्रबंधक अंजलि नेहा लकड़ा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेंद्र जारिका सहित JSLPS और FPO के सभी सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही है.

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *