चाईबासा: युवा खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच, सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 शुरू

Chaibasa: झारखंड शिक्षा परियोजना (JEP) के तत्वावधान में संत जेवियर बालक मिडिल स्कूल मैदान में 65वीं जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का...

चाईबासा
सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता-2026

Chaibasa: झारखंड शिक्षा परियोजना (JEP) के तत्वावधान में संत जेवियर बालक मिडिल स्कूल मैदान में 65वीं जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार और उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, कोच और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

तीन वर्गों की टीमें ले रहीं हिस्सा

प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी टीमें अपने-अपने प्रखंड स्तर की विजेता हैं, जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन के बाद जिला स्तर तक जगह बनाई है.

खेल भावना से खेलने की अपील

उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता ग्रामीण और स्कूली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है. खिलाड़ियों से अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हार-जीत से अधिक सीखना और लगातार बेहतर बनना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है.

ALSO READ: राहुल सिंह गिरोह के रियांश सिंह उर्फ RDX की बेल पर HC ने अपराधिक इतिहास का ब्यौरा प्रस्तुत करने का दिया आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *