Ranchi: राहुल सिंह गिरोह का गुर्गा रियांश सिंह उर्फ RDX केस में झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिलकर जमानत की मांग की गई. यह याचिका रांची के जगन्नाथपुर थाने में दर्ज कांड संख्या 414/2025 के मामले में दाखिल की गई है. जहां हाई कोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने रियांश सिंह उर्फ RDX के अपराधिक पृष्ठभूमि के ब्योरा प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. अदालत ने प्रार्थी के अधिवक्ता से कहा है कि रियांश सिंह उर्फ RDX पर दर्ज मुकदमों की यथा स्थिति अदालत में प्रस्तुत की जाए. मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद रखी गई है.
रियांश सिंह उर्फ RDX पर कुल 8 मुकदमे हैं दर्ज
रियांश सिंह उर्फ RDX राहुल सिंह गिरोह का अहम सदस्य माना जाता है. उसे इसी साल फरवरी महीने में पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है . उस पर कुल दर्ज 8 मामलों में दो मामला जगन्नाथपुर थाना में दर्ज है. वही दो मामला नगड़ी थाने में भी दर्ज हुआ है. दो हजारीबाग के बासल थाने के अलावा, एक सदर थाना एवं एक पपतू थाने में मामला दर्ज हुआ है.

AlsoRead:पूर्व शराब नीति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, 21 जुलाई तक स्टे जारी


