अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी ने समीक्षा बैठक

हजारीबाग: हजारीबाग एसपी कार्यालय में बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई....

हजारीबाग: हजारीबाग एसपी कार्यालय में बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में प्रक्षेत्र के सभी डीआईजी और एसपी सम्मिलित हुए. बैठक के दौरान आईजी ने कानून-व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान और आगामी त्योहारों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए.

आईजी ने जारी किए दिशा निर्देश:

आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में बिना विलंब किए प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनकी सकुशल बरामदगी के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं. साथ ही, पॉक्सो और लैंगिक अपराधों से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल कर कांडों के निष्पादन का आदेश दिया गया. इसके आगे उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया को आधुनिक बनाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा आवंटित राशि का उपयोग करते हुए, सभी जिलों के अनुसंधानकर्ताओं के लिए जल्द से जल्द मोबाइल फोन खरीदने करने का निर्देश दिया गया.इससे ई-साक्ष्य संकलन में तेजी आएगी.

संगठित अपराध और नक्सलवाद पर प्रहार:

आईजी ने अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा. साथ ही सक्रिय नक्सलियों और संगठित गिरोह के सदस्यों पर इनाम घोषित करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. नक्सल विरोधी अभियानों में जिले के पुलिस अधीक्षक को स्वयं नेतृत्व करने और उग्रवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की योजना बनाने को कहा गया. साथ ही अवैध अफीम की खेती की सूचनाओं का सत्यापन कर उसे नष्ट करने का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. आईजी ने कहा कि आगामी मंगला जुलूस, ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *