चुटिया में युवती हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में ईर्ष्या बनी हत्या की वजह

Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र के केतारी बगान स्थित युवती रानी कुमारी उर्फ पूजा कुमारी हत्याकांड का रांची पुलिस ने सफल खुलासा करते...

Chutiya Murder Case
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी

Ranchi: चुटिया थाना क्षेत्र के केतारी बगान स्थित युवती रानी कुमारी उर्फ पूजा कुमारी हत्याकांड का रांची पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. 31 मई को युवती का शव किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. पहले यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर दम घोंटने और गंभीर चोट के कारण हत्या की पुष्टि होने पर मामले को हत्या में परिवर्तित किया गया.

आरोपी ने अपना जुर्म किया स्वीकार

SSP राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग से उपजी आपसी ईर्ष्या थी. आरोपी के पास से एक स्क्रीन टच मोबाइल भी बरामद किया गया है.

यह भी पढ़ें: पाकुड़: स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग प्रशिक्षण 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *