गुमला: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सहित सदस्य पहुंचे गुमला, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

Gumla: झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) प्राणेश सॉलोमन, ज्योति सिंह मथारू और आयोग के सदस्य सबिता टूडु,...

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सहित सदस्य पहुंचे गुमला, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

Gumla: झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) प्राणेश सॉलोमन, ज्योति सिंह मथारू और आयोग के सदस्य सबिता टूडु, इकरारूल हसन, बरकत अली व रंजीत कुमार मल्लिक के गुमला पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. नगर भवन में आयोजित इस विशेष मुलाकात के दौरान जिले में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के हितों और उनकी मुख्य समस्याओं को लेकर गंभीर मंथन हुआ.

नेताओं ने आयोग के पदाधिकारियों को क्षेत्र की जमीनी हकीकत से कराया रूबरू

कांग्रेस नेताओं ने आयोग के पदाधिकारियों को क्षेत्र की जमीनी हकीकत से रूबरू कराया. नेताओं ने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि जिले में अल्पसंख्यक वर्ग के समुचित सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए ठोस और प्रभावी पहल की जाए ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. आयोग के पदाधिकारियों ने भी नेताओं को आश्वस्त किया कि वे अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रमेश कुमार चीनी, अकील रहमान व अमर प्रदीप कुजूर मौजूद थे.

ALSO READ : हजारीबाग: बारिश ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल, गुरु गोविंद सिंह रोड समेत कई इलाकों में दूसरे दिन भी ठप रही आपूर्ति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *