पलामू SP ने रामगढ़ और चैनपुर थाना का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Palamu: पलामू पुलिस अधिक्षक ने आज मंगलवार को रामगढ़ और चैनपुर थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने थानों के कामकाज, साफ-सफाई...

Palamu SP
थाने का निरीक्षण करते पलामू एसपी

Palamu: पलामू पुलिस अधिक्षक ने आज मंगलवार को रामगढ़ और चैनपुर थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने थानों के कामकाज, साफ-सफाई और पुराने मामलों की समीक्षा की. इस दौरान पुलिस अधिक्षक ने थानों की रिकॉर्ड की भी समीक्षा की और बचे हुए केस की जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने समय पर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने को कहा. साथ ही, फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने और पुराने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की बात कही.

रात की गश्ती और गाड़ी चेकिग पर जोर

इलाके में सुरक्षा बनाए रखने के लिए SP ने पुलिस को रोज गाड़ी चेकिग अभियान चलाने का आदेश दिया. उन्होने कहा कि रात की गश्ती को और मजबुत किया जाए, बैंकों और दूसरी जरूरी जगहों पर पुलिस लगातार निगरानी रखे.

पब्लिक के साथ करें अच्छा व्यवहार

एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों से कहा, कि थाने में आने वाले लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुने और उस पर तुरंत कारवाई करें. लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें, ताकि जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़े. कानून व्यवस्था को बनाए रखने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: अपराधी प्रिंस खान ने कहा- हम नहीं दिए सांसद और विधायक को धमकी, ढुल्लू महतो ने धनबाद से खत्म किया माफियागिरी खत्म, ऑडियो वायरल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *