Click Here
Click Here
Click Here

रांची में मंईयां सम्मान योजना की बड़ी सौगात, 3.66 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 275 करोड़ रुपये

Ranchi: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिली है. जिला प्रशासन...

Maiyan Samman Yojana
मंईयां सम्मान योजना

Ranchi: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिली है. जिला प्रशासन ने अप्रैल, मई और जून 2026 यानी तीन माह की सम्मान राशि एक साथ लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी है. आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 3 लाख 66 हजार 664 महिलाओं के खातों में 7,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि हस्तांतरित की गई. जिला प्रशासन के अनुसार लाभुकों के खातों में कुल 274 करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपये भेजे गए हैं. यह भुगतान पूरी तरह आधार आधारित प्रणाली से किया गया, जिससे राशि सीधे लाभुकों के बैंक खाते में पहुंची.

बड़गाईं अंचल और ईटकी प्रखंड के लाभुकों का भुगतान अभी प्रक्रियाधीन

जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड (31,094) में हैं. इसके बाद टाउन अर्बन क्षेत्र (25,006) और मांडर (22,885) का स्थान रहा. वहीं सिल्ली, बेड़ो, चान्हो, रातू, तमाड़, नगड़ी, नामकुम और ओरमांझी समेत सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों के पात्र लाभुकों को भी योजना का लाभ मिला है. हालांकि, जिला प्रशासन ने बताया कि बड़गाईं अंचल और ईटकी प्रखंड के लाभुकों का भुगतान अभी प्रक्रियाधीन है. इन क्षेत्रों में भी जल्द राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल

इस मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. इससे महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलेगा और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में भुगतान बाकी है, वहां भी सभी पात्र महिलाओं के खातों में जल्द से जल्द राशि भेजना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रहे.

यह भी पढ़ें: पलामू SP ने रामगढ़ और चैनपुर थाना का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

ipb1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *