Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद: थाना प्रभारी सस्पेंड और लाइन हाजिर, कई थानों के बदले गए कमान

Dhanbad: धनबाद पुलिस महकमे में मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल और दंडात्मक एक्शन देखने को मिला, जिससे पूरे पुलिस विभाग में...

कई थानों में फेरबदल
कई थानों में फेरबदल

Dhanbad: धनबाद पुलिस महकमे में मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल और दंडात्मक एक्शन देखने को मिला, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. सीनियर एसपी ने कानून-व्यवस्था और विभागीय अनुशासन को ध्यान में रखते हुए एक साथ दो थाना प्रभारियों पर गाज गिराई है. इस कार्रवाई के तहत पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार झा को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि सोनारडीह ओपी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है.

Also Read:JPSC ने बदली तारीख, अब मुख्य परीक्षा 21 से 23 जुलाई तक होगी

नए प्रभारियों की हुई नियुक्ति, इन्हें मिली कमान

एसएसपी की इस कार्रवाई के तुरंत बाद खाली हुए पदों को भरने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नए अधिकारियों की पोस्टिंग भी कर दी गई है. जारी आदेश के मुताबिक साधन कुमार को अब सोनारडीह ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि झरिया थाना में तैनात बिट्टू कुमार को पाथरडीह थाने की कमान सौंपी गई है. साधन कुमार के सोनारडीह जाने के बाद खाली हुए बरोरा थाने की जिम्मेदारी बैंक मोड़ थाना के अभय कुमार को दी गई है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *