Click Here
Click Here
Click Here

Google ने बदली बैकअप पॉलिसी, Android यूजर्स पर पड़ेगा सीधा असर

Newswave Desk: अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और Google अकाउंट का बैकअप फीचर यूज करते हैं, तो यह खबर आपके...

backup policy
Google changes backup policy

Newswave Desk: अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और Google अकाउंट का बैकअप फीचर यूज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. Google ने अपनी बैकअप स्टोरेज पॉलिसी में बदलाव किया है, जिसका असर Android यूजर्स के फ्री 15GB क्लाउड स्टोरेज पर पड़ेगा. कंपनी ने यह नया नियम 7 जुलाई 2026 से लागू कर दिया है.

क्या है Google का नया स्टोरेज नियम?

Google के नए नियम के तहत अब Android डिवाइस का बैकअप भी यूजर्स को मिलने वाले 15GB फ्री क्लाउड स्टोरेज का हिस्सा माना जाएगा. पहले इस स्टोरेज में मुख्य रूप से Google Photos पर अपलोड की गई फोटो-वीडियो और MMS के जरिए भेजा गया मीडिया डेटा ही शामिल होता था. अब डिवाइस का बैकअप भी इसी स्टोरेज लिमिट में गिना जाएगा.

बैकअप पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

Google ने सिर्फ स्टोरेज पॉलिसी में बदलाव नहीं किया है, बल्कि बैकअप को लेकर यूजर्स को पहले से ज्यादा कंट्रोल भी दिया है. अब यूजर्स तय कर सकेंगे कि बैकअप में कौन-कौन सी जानकारी शामिल करनी है. नई सेटिंग्स में SMS, MMS, कॉल हिस्ट्री और डिवाइस सेटिंग्स के लिए अलग-अलग ऑन/ऑफ टॉगल दिए जाएंगे, जिससे जरूरत के मुताबिक बैकअप को मैनेज किया जा सकेगा.

नई पॉलिसी के तहत Android बैकअप में SMS, डिवाइस सेटिंग्स, कॉल हिस्ट्री, ऐप डेटा और अन्य जरूरी बैकअप फाइलें शामिल होंगी. ऐसे में जो यूजर्स नियमित रूप से अपने फोन का बैकअप लेते हैं, उनका 15GB फ्री स्टोरेज पहले की तुलना में तेजी से भर सकता है.

7 जुलाई से लागू हुआ नया नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google ने यह नई स्टोरेज पॉलिसी 7 जुलाई 2026 से लागू कर दी है. हालांकि, जिन यूजर्स के पास पहले से Google अकाउंट है, उनके लिए यह बदलाव चरणबद्ध तरीके से आने वाले महीनों में उपलब्ध कराया जाएगा.

नई पॉलिसी के बाद कई यूजर्स को चिंता है कि उनका 15GB फ्री स्टोरेज पहले से ज्यादा तेजी से भर जाएगा. हालांकि, Google का कहना है कि Android बैकअप से औसतन केवल करीब 40MB अतिरिक्त स्टोरेज ही इस्तेमाल होगा. कंपनी का कहना है कि नए सिस्टम में यूजर्स के पास यह विकल्प रहेगा कि वे तय करें कि किस डेटा का बैकअप लेना है और किसका नहीं. इससे स्टोरेज को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा.

ALSO READ: चतरा: संजीत कुमार को मिला RDD का अतिरिक्त प्रभार, दुमका प्रमंडल की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *