Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : घर से हुई 7 लाख के जेवर-नगदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात...

Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली. वारदात बीती रात की है. घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी गुरु प्रसाद साहू ने बताया कि रात करीब 8 बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ झुमरीतिलैया मार्केट गए थे. रात 11 बजे जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था.

चोरों ने घर में कोई नहीं होने का उठाकर वारदात दिया अंजाम 

अंदर जाकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था. जांच में पता चला कि अलमीरा से लगभग 40 ग्राम सोना, चांदी के आभूषण और करीब 1 लाख रुपये नगद गायब हैं. गुरु प्रसाद साहू के अनुसार चोर जेवरात और नगदी मिलाकर कुल 7 लाख रुपये के सामान ले गए हैं. सूचना मिलने पर कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन शुरू की. पुलिस ने घर और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि चोरों ने घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. मामले की आगे की जांच की जा रही है.

Also Read : चतरा: संजीत कुमार को मिला RDD का अतिरिक्त प्रभार, दुमका प्रमंडल की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *