Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: स्कॉर्पियो और बाइक के बीच टक्कर, तीन लड़के की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Chatra: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ के पास गुरुवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हादसे में चार परिवारों को...

Chatra: जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ के पास गुरुवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हादसे में चार परिवारों को उजाड़ कर रख दिया. इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम फैल गया. जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार लड़के हादसे का शिकार हो गए. स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीन लड़के की मौके पर ही मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. तत्काल पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायल किशोर को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. मृतकों में 15 वर्षीय विकास कुमार, 14 वर्षीय मंजीत कुमार और 14 वर्षीय विजय महतो शामिल है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *