Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : फिर से गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, पंपों का स्टॉक खत्म

Chaibasa : जिला के नोवामुंडी क्षेत्र में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. क्षेत्र के...

पेट्रोल पंपों

Chaibasa : जिला के नोवामुंडी क्षेत्र में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. क्षेत्र के तीनों प्रमुख पेट्रोल पंप संधू पेट्रोल पंप, रतनलाल पेट्रोल पंप और नोवामुंडी बस्ती स्थित निलावती पेट्रोल पंप, पर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो गया. इससे वाहन चालकों, आम लोगों और शादी-विवाह में जनरेटर संचालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह से ही स्टेशन रोड स्थित संधू पेट्रोल पंप और रतनलाल पेट्रोल पंप पर “नो पेट्रोल, नो डीजल” का बोर्ड लगा दिया गया. दोनों पंपों पर ईंधन नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में लोग नोवामुंडी बस्ती स्थित निलावती पेट्रोल पंप पहुंचने लगे. देखते ही देखते वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई और सुबह से दोपहर तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

पेट्रोल-डीजल की तलाश में भटक रहे लोग

लगातार बढ़ती मांग के कारण निलावती पेट्रोल पंप का भी दोपहर करीब 12 बजे पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो गया. इसके बाद पूरे नोवामुंडी क्षेत्र में ईंधन का संकट और गहरा गया. वाहन चालक पेट्रोल-डीजल की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए. ईंधन की कमी का असर शादी-विवाह जैसे आयोजनों पर भी पड़ रहा है. जनरेटर संचालकों को समय पर डीजल उपलब्ध नहीं होने से कार्यक्रमों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और तेल कंपनियों से जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र की दैनिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सके.

 

ALSO READ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, समुद्री सुरक्षा और परमाणु ऊर्जा को मिलेगी नयी दिशा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *