Click Here
Click Here
Click Here

Chaibasa: अवैध चुलाई शराब भट्ठियों पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, तीन केंद्र ध्वस्त

Chaibasa: जिले में अवैध चुलाई शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान के...

शराब भट्ठियों
Chaibasa: अवैध चुलाई शराब भट्ठियों पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई

Chaibasa: जिले में अवैध चुलाई शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना और झींकपानी थाना क्षेत्र में संचालित अवैध चुलाई शराब निर्माण केंद्रों पर कार्रवाई की गई.

तीन अवैध शराब भट्ठियों को किया गया ध्वस्त

छापेमारी के दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव में संचालित एक अवैध चुलाई शराब भट्ठी को पूरी तरह ध्वस्त किया गया. वहीं, झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में चल रही दो अवैध शराब भट्ठियों को भी नष्ट किया गया. अभियान के दौरान कुल तीन अवैध शराब निर्माण केंद्रों पर कार्रवाई की गई.

कार्रवाई के दौरान करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब और शराब निर्माण के लिए रखा गया लगभग 1200 किलोग्राम जावा-महुआ बरामद किया गया. बरामद जावा-महुआ को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया. मामले में अवैध भट्ठियों के संचालन से जुड़े तीन आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शराब दुकानों का भी किया गया औचक निरीक्षण

उत्पाद विभाग की टीम ने अनुज्ञप्तिधारी खुदरा शराब दुकानों के नियमित निरीक्षण अभियान के तहत टुंगरी स्थित कंपोजिट शराब दुकान और मेडिकल, चाईबासा स्थित कंपोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन करने, निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य पर ही शराब की बिक्री करने और सभी वैधानिक नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया.

ALSO READ: चाईबासा : फिर से गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, पंपों का स्टॉक खत्म

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *