Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में निवेश के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है सरकार : संदीप वर्मा

Ranchi: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार पर निवेश और औद्योगिक विकास के नाम पर...

झारखंड में निवेश के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है सरकार : संदीप वर्मा

Ranchi: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार पर निवेश और औद्योगिक विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपने दिखाकर उन्हें तोड़ने में माहिर हैं और पिछले सात वर्षों में राज्य में एक भी बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हो सका.

विदेश दौरे और निवेश कार्यक्रम पर उठाए सवाल

संदीप वर्मा ने कहा कि सरकार निवेश के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन पिछले विदेश दौरों से झारखंड को क्या लाभ मिला, यह जनता जानती है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से यूरोप दौरे किए गए, जबकि धरातल पर कोई बड़ा निवेश नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित निवेश कार्यक्रम केवल सरकार की पीठ थपथपाने तक सीमित है.

वित्त मंत्री के बयान पर भी साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री स्वयं दिल्ली में मौजूद हैं, लेकिन यदि उन्हें ही कार्यक्रम की जानकारी नहीं है तो इससे सरकार की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि निवेश को लेकर सरकार की तैयारी और मंशा दोनों पर सवाल खड़े होते हैं.

कानून व्यवस्था सुधरे बिना नहीं आएंगे निवेशक

संदीप वर्मा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि जब राज्य के विधायक और सांसद तक अपराधियों से धमकियां पा रहे हैं, तब ऐसे माहौल में कोई उद्योगपति निवेश करने के लिए आगे नहीं आएगा. उन्होंने सरकार से पहले अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की मांग की.

सिंगल विंडो और आईटी विकास के दावों पर सवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिंगल विंडो सिस्टम के नाम पर केवल भ्रम फैला रही है. यदि सरकार एआई,आईटी और डिजिटल गवर्नेंस की बात कर रही है तो यह भी बताए कि राज्य में अब तक कितने आईटी पार्क स्थापित किए गए हैं.

केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में भी विफल रही सरकार

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे, लेकिन वर्तमान सरकार उन प्रयासों को आगे बढ़ाने में विफल रही. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं की राशि समय पर खर्च करने और उसका लाभ लोगों तक पहुंचाने में भी राज्य सरकार नाकाम रही है.

AlsoRead:BREAKING : हजारीबाग ट्रैफिक अव्यवस्था पर हाई कोर्ट सख्त, नगर आयुक्त को अवमानना नोटिस

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *