रांची में महिला ने लगाया बिहार के चर्चित नेता पर गंभीर आरोप, केस दर्ज

रांची: राजधानी रांची में एक महिला ने एक बार फिर बिहार के चर्चित नेता दानिश रीजवान पर यौन शोषण, धमकी और केस...

रांची: राजधानी रांची में एक महिला ने एक बार फिर बिहार के चर्चित नेता दानिश रीजवान पर यौन शोषण, धमकी और केस समझौता कराने के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता के आवेदन के आधार पर अरगोड़ा थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अरगोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली पदमा बड़ाईक ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है, कि नौ मार्च को वह एक मामले में गवाही के लिए रांची सिविल न्यायालय गई थी. इस दौरान वहां एक व्यक्ति आया और जबरन किसी कागज पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश करने लगा.

केस में समझौता करने का बनाया गया दबाव 

पीड़िता का आरोप है कि बाद में जब उसने इस संबंध में दानिश रीजवान (निवासी आरा, भोजपुर) से बात की, तो उसने आपत्तिजनक बातें कीं और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि दानिश रीजवान जेल से निकलने के बाद उससे लगातार संपर्क करता रहा और संदेशों के जरिए भी दबाव बनाता रहा. महिला के अनुसार आरोपी ने उसे अपने बच्चे को अपनाने का झांसा देकर केस में समझौता करने का दबाव बनाया. साथ ही आरोप लगाया कि उसके सहयोगियों के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.

फोन पे के माध्यम से एक लाख रुपये भेजे गए थे 

पीड़िता ने आवेदन में यह भी कहा है, कि आरोपी के कहने पर रांची के विद्यनगर निवासी राकेश कुमार द्वारा फोन पे के माध्यम से एक लाख रुपये भेजे गए थे. महिला का आरोप है कि राकेश कुमार उसकी गतिविधियों पर नजर रखता था और अक्सर उसके घर के आसपास देखा जाता था. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में दानिश रीजवान और राकेश कुमार के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया है. इनके विरुद्ध पुलिस ने बीएनएस की धारा 78(2), 79, 351(2), 353(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कैबिनेट का फैसलाः झारखंड फ्लाईंग इंस्टीट्यूट में नामांकन को मंजूरी, सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन व वेतन अंतर भुगतान की स्वीकृति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *