Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: डोमचांच प्रमुख एवं बच्छेडीह मुखिया ने किया धुलाई घाट का उद्घाटन

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड के बच्छेडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम कुशमई में लकराही तालाब स्थित नव-निर्मित धुलाई घाट का उद्घाटन गुरुवार को...

धुलाई घाट का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि
धुलाई घाट का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि

Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड के बच्छेडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम कुशमई में लकराही तालाब स्थित नव-निर्मित धुलाई घाट का उद्घाटन गुरुवार को प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव और बच्छेडीह मुखिया बीना देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अपने संबोधन में प्रमुख ने कहा कि यह धुलाई घाट क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता थी. इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी और गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनहित से जुड़े कार्य आगे भी प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे.

ALSO READ: चांडिल: नौकरी के नाम पर ठगी का खेल, 10 लाख मांगने वाला युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने धुलाई घाट के निर्माण एवं उद्घाटन पर खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया. मौके पर मुखिया बीना देवी, समाजसेवी किशोर यादव, बीरेन्द्र यादव, वार्ड सदस्य दुली साव, हरदेव साव, पंकज राणा, खगेंद्र दास, कृष्णा साव, विकास साव, प्रकाश साव, सुरेंद्र यादव, कृष यादव, बेजंती देवी, मुनिया देवी, चम्पा देवी, कुंती देवी, सरिता देवी, फुलवा देवी, द्रौपदी देवी, कविता देवी, रिंकी देवी, सुनीता देवी, बबीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *