Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: गोमिया में SIR अभियान के दौरान हंगामा, विवाद के बाद महिला BLO हुई बेहोश

Bokaro : जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत भारत सरकार के चल रहे एस आई आर कार्यक्रम में महिला बीएलओ पुष्पा प्रमाणिक गैरूवाडीह...

Bokaro
Bokaro

Bokaro : जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत भारत सरकार के चल रहे एस आई आर कार्यक्रम में महिला बीएलओ पुष्पा प्रमाणिक गैरूवाडीह अंबा टोला में सुपरवाइजर रितु कुमारी एवं अन्य सहयोगियों के साथ काम कर रही थी, तभी अचानक किसी के साथ वहां वाद विवाद होने से वह अचानक बेहोश हो गई.

सरकारी काम में बाधा डालने का लगा आरोप 

आनन फानन में गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना की सूचना मिलते ही बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, गोमिया बीडिओ महादेव महतो,सीओ आफताब आलम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया. वही इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मंटू यादव नामक व्यक्ति सरकारी काम में बाधा डालने का कार्य किया साथ ही गोमिया बीडिओ एवं सीओ को निर्देश दिया कि व्यक्ति के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करने की बात कही. उस व्यक्ति के कारण 4 घंटे कार्य बाधित रहा.

ALSO READ: सिमडेगा: चिकन और खाद्य दुकानों की सघन जांच, अवैध कारोबार पर दी चेतावनी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *