Newswave Desk: शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘Alpha’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन करती नहीं दिख रही है. बता दें, फिल्म में दो दमदार अदाकारा आलिया भट्ट और शरवरी हैं, इसके बावजूद भी फिल्म दर्शकों भा नहीं रही है. हालांकि, फिल्म ओपनिंग वीकेंड में दोहरे अंकों में कमाई की थी. लेकिन हफ्ते के दिनों में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई. मंगलवार के बाद से फिल्म की कमाई लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं 7वें दिन यानी गुरुवार को ‘Alpha’ ने कितनी का कलेक्शन किया.
‘अल्फा’ ने सातवें दिन कितनी कमाई की?
- रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए,
- दूसरे दिन इसने 11.50 करोड़,
- तीसरे दिन 13.25 करोड़,
- चौथे दिन 3.85 करोड़,
- पांचवें दिन 4.25 करोड़ और
- छठे दिन 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया.
वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन फिल्म ने केवल 2.60 करोड़ ही कमाए. 7 दिन बाद भी बीतने के बाद भी ‘अल्फा’ अबतक 50 करोड़ क्लब में नहीं पहुंच पाई है. फिल्म से ऐसी उम्मीद है कि दूसरे फ्राइडे तक इस क्लब शामिल हो जाए.

ALSO READ: IND VS ENG: लकी मैदान पर नहीं चला टीम इंडिया का बल्ला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा


