Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में होगी झमाझम बारिश, पारा भी गिरेगा, वज्रपात को लेकर अलर्ट

Ranchi: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर...

whether
झारखंड में होगी झमाझम बारिश

Ranchi: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश और आगामी दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने गर्जन और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है.

पिछले 24 घंटों का हाल, हंटरगंज में सबसे अधिक वर्षा

झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. राज्य में सबसे अधिक बारिश चतरा जिले के हंटरगंज में दर्ज की गई, जहां 75.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. वहीं बोकारो सबसे गर्म रहा, जहा अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पाकुर में  33.1 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज में 32.6 डिग्री सेल्सियस,जमशेदपुर में 31.4 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला में 30.6 डिग्री सेल्सियस,चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस,लोहरदगा में 29.6 डिग्री सेल्सियस,लातेहार में 27.4 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 26.9 डिग्री सेल्सियस और रांची में 26.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस आएगी गिरावट

आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी 15 और 16 जुलाई को लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल संभावना बनी हुई है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • 13 जुलाई: राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों (देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामतारा, पाकुर, गोड्डा, साहिबगंज), मध्य के धनबाद और दक्षिण-पूर्वी जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां ) में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है.
  • 14 जुलाई: राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

रांची और आसपास का कैसा रहेगा मौसम

  • 10 से 12 जुलाई: आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
  • 13 जुलाई: बादलों के बीच वर्षा की गतिविधि बढ़ सकती है, जिसमें तापमान 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 23 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहने की संभावना है.
  • 14 जुलाई: मध्यम दर्जे की बारिश के साथ दिन की शुरुआत हो सकती है.

AlsoRead:बारिश की पहली फुहार और गर्मागर्म पकौड़े: आखिर मानसून में क्यों बढ़ जाती है इनकी डिमांड? जानिए स्वाद, परंपरा और आसान रेसिपी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *