Click Here
Click Here
Click Here

ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में : प्रकाश रजक

Koderma: अखिल भारतीय धोबी महासंघ, जिला कमेटी कोडरमा की एक महत्वपूर्ण बैठक जयनगर स्थित धोबी धर्मशाला में जिला अध्यक्ष मनींद्र राम की...

'Gyan Ratna Pratibha Samman Samaroh'
'Gyan Ratna Pratibha Samman Samaroh'

Koderma: अखिल भारतीय धोबी महासंघ, जिला कमेटी कोडरमा की एक महत्वपूर्ण बैठक जयनगर स्थित धोबी धर्मशाला में जिला अध्यक्ष मनींद्र राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का संचालन जिला सचिव प्रकाश रजक ने किया. बैठक में आगामी 12 जुलाई 2026 को जयनगर के संस्कृतिक भवन में आयोजित होने वाले “ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह” की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है. समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करना केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थी भी प्रेरणा प्राप्त कर सकें. जिला सचिव ने सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रतिभा का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बैठक में जिला परिषद सदस्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मनींद्र राम ने कहा कि यह समारोह समाज के मेधावी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ जुटने का आग्रह किया. बैठक में यह जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय धोबी महासंघ, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष एवं कांके विधानसभा के माननीय विधायक सुरेश कुमार बैठा होंगे. बैठक में जिला परिषद सदस्य महादेव राम, एम. चंद्रा, मनोज रजक, रविंद्र रजक, दुर्गा प्रसाद राम, जनकदेव राम, दीपक कुमार, पवन रजक, अमर रजक, सुनील रजक, महेश रजक, प्रदीप राम, सुशील कुमार, महेंद्र रजक, हीरामन रजक, रंजन रजक, राजकुमार रजक, त्रिभुवन राम, अर्जुन राम, नरेश रजक, पिंटू रजक, मुखिया अनीता देवी, दशरथ राम एवं भातु रजक सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.

ALSO READ: रांची समेत 5 बड़े शहरों में वोटर लिस्ट अपडेट का काम धीमा, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांगा 15 दिन का अतिरिक्त समय

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *