Click Here
Click Here
Click Here

रांची समेत 5 बड़े शहरों में वोटर लिस्ट अपडेट का काम धीमा, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांगा 15 दिन का अतिरिक्त समय

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की धीमी रफ्तार पर चिंता जताई है. पार्टी के...

SIR

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की धीमी रफ्तार पर चिंता जताई है. पार्टी के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय देने की मांग की. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रांची, हटिया, धनबाद, झरिया और बोकारो जैसे बड़े विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने और उनका डिजिटाइजेशन काफी धीमी गति से हो रहा है. इससे कई पात्र मतदाताओं के छूट जाने की आशंका है. पार्टी के अनुसार अब तक रांची में सिर्फ 4.14%, हटिया में 8.48%, धनबाद में 4.78%, झरिया में 5.96% और बोकारो में 11.56% फॉर्म का डिजिटाइजेशन हो सका है. प्रदेश कांग्रेस महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव और सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का काम 30 जून से 29 जुलाई तक चलना है, लेकिन बड़े शहरों में इसकी रफ्तार काफी धीमी है.

cogress

समय बढ़ाने की मांग 

कांग्रेस ने मांग की है कि एन्यूमरेशन फेज की अंतिम तिथि 29 जुलाई से बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी जाए, ताकि सभी पात्र मतदाताओं को फॉर्म भरने और अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का पर्याप्त समय मिल सके. पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र में किसी भी योग्य मतदाता का वोट छूटना नहीं चाहिए.

AlsoRead:कोल्हान में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में आएगी तेजी, DGP तदाशा मिश्रा ने चाईबासा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *