Click Here
Click Here
Click Here

रांची पुलिस ने दो ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी जारी है. इस बीच रांची पुलिस ने छापेमारी कर दो...

रांची पुलिस ने दो ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी जारी है. इस बीच रांची पुलिस ने छापेमारी कर दो ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्कर का नाम राजा शिव दत्त मलिक उर्फ राजा और आसिफ खान है. रांची एसएसएपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. इस छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किया है. नौ जुलाई को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में कुछ तस्करों द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी कर कार्यवाई की गई.

लंबे समय से ब्राउन शुगर की हो रही है तस्करी 

रांची पुलिस ने जब ब्राउन शुगर तस्कर राजा शिवदत्त के घर पहुंची तो वहां पर बैठे कुछ लोग भागने लगे. पुलिस ने शंका के आधार पर भाग रहे युवकों को खदेड़ कर पकड़ा. पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि यहां पर लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी होती है. फिलहाल रांची पुलिस ने गिरफ्तार दोनों ब्राउन शुगर तस्कर को जेल भेज दिया है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
ALSO READ :  पाकुड़: महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर दिया जा रहा है प्रशिक्षण
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *