Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: डिजिटल बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी, अब गांव-गांव पहुंचेंगी कृषि योजनाएं और आधुनिक तकनीक की जानकारी

Hazaribagh: किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं और आधुनिक खेती की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को बरही प्रखंड सह...

हजारीबाग: डिजिटल बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी, अब गांव-गांव पहुंचेंगी कृषि योजनाएं और आधुनिक तकनीक की जानकारी
हजारीबाग: डिजिटल बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी, अब गांव-गांव पहुंचेंगी कृषि योजनाएं और आधुनिक तकनीक की जानकारी

Hazaribagh: किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं और आधुनिक खेती की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को बरही प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से डिजिटल बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुणाल ने रथ को रवाना किया, जबकि इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो समेत कृषि विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुणाल ने बताया कि डिजिटल बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों तक सरकार की विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे उनके गांवों में पहुंचाई जाएगी. साथ ही उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का प्रयास किया जाएगा.

आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना है. उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं.

इन विषयों पर होगा जागरूकता अभियान

डिजिटल बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों को दलहन एवं तिलहन की उन्नत खेती, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समेकित कृषि प्रणाली, हाई वैल्यू एग्रीकल्चर, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण एवं प्रबंधन, बीज उपचार, कृषि यंत्रीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन तथा पशुओं के टीकाकरण सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जाएगी.

Also Read: हजारीबाग को मिलेगा दूसरा केंद्रीय विद्यालय, इसी सप्ताह शुरू हो सकती है नामांकन प्रक्रिया

किसानों की समस्याओं का भी होगा समाधान

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि यह अभियान शुक्रवार और शनिवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा. रथ के साथ चलने वाले कृषि विभाग के पदाधिकारी और कृषि प्रसार कर्मी किसानों की समस्याएं सुनेंगे, उनका समाधान करेंगे तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी देंगे.

किसानों से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि जब डिजिटल बिरसा कृषि रथ उनके गांव पहुंचे तो अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक सुजाता डुंगडुंग, अंचल कर्मचारी रीतलाल रजक सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *