Giridih : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को गिरिडीह प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से जांच की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, बीयू हॉल, जनरेटर रूम, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, तैनात सुरक्षा बलों की लॉग बुक सहित वेयरहाउस की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर दिया जोर
उपायुक्त ने वेयरहाउस में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया. इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज, अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह, निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ : प्रोन्नति के नए फॉर्मूले पर भड़का सचिवालय सेवा संघ, 12 को होगी आमसभा, बनेगी आंदोलन की रूप रेखा


