Chaibasa: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Chaibasa: पोटका में मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल...

road accident
Chaibasa: Head-on collision between two motorcycles

Chaibasa: पोटका में मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. हादसे के बाद चारों युवक सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़े और खुद से उठने की स्थिति में नहीं थे. जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर निवासी सद्दाम अंसारी और अब्दुल पेंटिंग व टाइल्स मिस्त्री का काम करते हैं. दोनों चक्रधरपुर के सिमिदिरी इलाके में काम करने के बाद बाइक से जमशेदपुर लौट रहे थे. वहीं, चाईबासा निवासी पुरुषोत्तम कुमार यादव और अनिरुद्ध कुमार प्रधान बाइक से चक्रधरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान पोटका के पास दोनों मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत हो गई.

हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर के बाद दोनों बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. समाजसेवी सिकंदर जामुदा और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को घटनास्थल से उठाकर टोटो के माध्यम से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को पीसीआर वैन से अस्पताल पहुंचाया.

एक युवक की हालत गंभीर, जमशेदपुर रेफर की तैयारी

अनुमंडल अस्पताल में चारों घायलों का इलाज किया गया. चिकित्सकों के अनुसार, तीन युवक खतरे से बाहर हैं, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.

ALSO READ: राखी पर स्कूल खोलने के फैसले पर बदला आदेश, 28 अगस्त को बंद रहेंगे झारखंड के सरकारी स्कूल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *