Bokaro: विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को विस्थापितों के मुद्दे को लेकर डीपीएलआर कार्यालय के समक्ष डीसी व डीडीसी को श्रद्धांजलि दी. यह श्रद्धांजलि शव यात्रा के 12वें दिन आयोजित की गई. जहां श्राद्ध भोज भी किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि हमने डीसी एवं डीडीसी के आत्मसम्मान को जगाने के लिए इस कार्यक्रम को किया है. डीपीएलआर कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार है. विस्थापितों को उनके पुनर्वास के लिए जमीन नहीं दी गई. कई बार अपनी मांगो को लेकर डीपीएलआर कार्यालय के समक्ष हमने आंदोलन किया, लेकिन आज तक कोरा आश्वासन ही मिलता रहा.
आंदोलन रहेगा जारी
उन्होंने कहा कि कुछ विस्थापितों को गलत तरीके से बरगलाने का काम किया गया. लेकिन विस्थापित हुए लोगों को जो लाभ मिलना चाहिए था, नहीं मिला. उन्होंने कहा कि विस्थापितों का शोषण किया जा रहा है. विस्थापित के मामले व्याप्त भ्रष्टाचार का जबतक उच्चस्तरीय जांच नहीं की जाती है, तबतक यह आंदोलन जारी रहेगा. यह आंदोलन विस्थापितों के हर गांवों में की जाएगी. उन्होंने कहा कि अब जल्द ही विस्थापितों का आंदोलन रांची में किया जाएगा. क्योंकि राज्य में भ्रष्टाचार पूरी तरह व्याप्त है. साथ ही विस्थापितों के न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की नेताओं ने चेतावनी दी है.

ALSO READ : पलामू: ‘कैच द रेन 2026’ अभियान के तहत चलेगा 30 दिवसीय जल संरक्षण अभियान


