Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में महंगा हो सकता है पानी का कनेक्शन, सरकार कर रही शुल्क बढ़ाने की तैयारी

Ranchi: झारखंड के शहरी इलाकों में पानी का नया कनेक्शन लेना आने वाले दिनों में महंगा पड़ सकता है. नगर विकास एवं...

Jharkhand's water connection could become more expensive, with the government preparing to increase tariffs.

Ranchi: झारखंड के शहरी इलाकों में पानी का नया कनेक्शन लेना आने वाले दिनों में महंगा पड़ सकता है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के सभी 49 नगर निकायों से जलापूर्ति व्यवस्था और कनेक्शन शुल्क से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. माना जा रहा है कि इन रिपोर्टों के आधार पर पानी के कनेक्शन और उससे जुड़े शुल्क की नई दरें तय की जाएंगी. विभाग के निर्देश के बाद अब तक 15 नगर निकायों ने पिछले तीन वर्षों का पूरा रिकॉर्ड जमा कर दिया है. रिपोर्ट में जल कनेक्शन से हुई आय, मीटर की स्थिति, बिल वसूली की व्यवस्था और कनेक्शन से जुड़े तकनीकी कर्मचारियों की जानकारी शामिल है. राजधानी रांची में फिलहाल 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवन के लिए पानी का कनेक्शन लेने पर 7 हजार रुपये शुल्क देना पड़ता है. 300 वर्ग मीटर तक के लिए 14 हजार रुपये, 500 वर्ग मीटर तक के लिए 28 हजार रुपये और इससे बड़े भवनों के लिए 42 हजार रुपये तक शुल्क निर्धारित है. वहीं, व्यावसायिक और औद्योगिक कनेक्शन के लिए 26 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से शुल्क लिया जाता है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी, अपराधियों के हौसले बुलंद : भाजपा

रिपोर्ट का इंतजार

नगर विकास विभाग का कहना है कि सभी निकायों से रिपोर्ट मिलने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी. इसके आधार पर शुल्क व्यवस्था में बदलाव, बिलिंग सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाने और पानी की आपूर्ति को बेहतर करने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *