पलामू: हुसैनाबाद EO पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

Palamu: जिले के नगर पंचायत हुसैनाबाद के उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी और लेखा शाखा से जुड़े कर्मियों पर वित्तीय...

पलामू
हुसैनाबाद EO पर वित्तीय अनियमितता का आरोप

Palamu: जिले के नगर पंचायत हुसैनाबाद के उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी और लेखा शाखा से जुड़े कर्मियों पर वित्तीय अनियमितता, सरकारी राशि के मनमाने उपयोग तथा विभागीय नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में सभी ने DC पलामू को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

खरीद और निविदा प्रक्रिया पर उठाए सवाल

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत में ट्रैक्टर, टीपर, डस्टबीन, एयर कंडीशनर समेत विभिन्न सामग्रियों की खरीद तथा निविदा प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया. पार्षदों का कहना है कि खरीद प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं बरती गईं और सरकारी धन का मनमाने तरीके से उपयोग किया गया, उनका दावा है कि निष्पक्ष जांच होने पर कई वित्तीय गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं.

संविदाकर्मी से कराया जा रहा लेखा-जोखा का कार्य

पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय निर्देशों के बावजूद पांच वर्ष से अधिक समय से कार्यरत एक संविदाकर्मी से लेखा-जोखा का कार्य कराया जा रहा है, इसके अलावा नगर पंचायत के मूल कार्य, जैसे सफाई और प्रकाश व्यवस्था में भी वार्ड पार्षदों की राय को नजरअंदाज किया जा रहा है तथा कर्मचारियों की तैनाती मनमाने तरीके से की जा रही है.

राजस्व और खर्च की जांच की मांग

उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने DC से नगर पंचायत को विभिन्न मदों से प्राप्त राशि, संग्रहित राजस्व, खरीद प्रक्रिया और अन्य वित्तीय मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई है.

ALSO READ: पलामू: ‘कैच द रेन 2026’ अभियान के तहत चलेगा 30 दिवसीय जल संरक्षण अभियान

जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर पंचायत हुसैनाबाद के उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी के अलावा वार्ड पार्षद शंभू कुमार, आनंद कुमार, अनीता साह, आशा देवी, उमा देवी, सरवरी बीबी, नेपुरी देवी, बबीता देवी, राजेन्द्र पाल, राज कुमार कश्यप और संगीता कुमारी सहित कई अन्य शामिल हैं.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *