News Desk:पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) का इंतजार अब खत्म होने वाला है. किसान भाई-बहन इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार उनकी उम्मीदें पूरी होने जा रही हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम किसान के ऑफिशियल अकाउंट से भी इसकी जानकारी शेयर की गई है.

अब सवाल यह है कि PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये आपके खाते में कब आएंगे. इसके लिए आप नीचे बताए गए आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं और तुरंत जान सकते हैं कि आपका पैसा कब तक मिलेगा.
PM Kisan: स्टेटस चेक करने का सीधा तरीका
- सबसे पहले आपको PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां आपको दाईं ओर Login का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है. इसके बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स और कैप्चा कोड भरकर अकाउंट में प्रवेश करें.
- लॉगिन करने के बाद आपको Farmer Corner का option दिखाई देगा, इसे ओपन करें. इसके अंदर Beneficiary Status का ऑप्शन चुनें.अब मांगी गई जानकारी जैसे आपका राज्य, जिला और गांव भरें.
- जैसे ही ये डिटेल्स सबमिट करेंगे, आपके स्क्रीन पर स्टेटस दिखाई देगा. यहां आप आसानी से देख सकते हैं कि आपके खाते में पैसे कब तक पहुँचेंगे.
अब क्या करें और पैसे कैसे चेक करें
- सबसे पहले अपने नाम को PM Kisan Beneficiary List में चेक करें. अगर आपका नाम लिस्ट में है तभी आपको पैसे मिलेंगे.Beneficiary List चेक करने का तरीका:
- PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें.
- Login कर Farmer Corner में जाएं.
- Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी जैसे राज्य और जिला भरें.
- सही डिटेल्स डालते ही आपकी लिस्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी.
सारी जानकारी भरने के बाद एक बार ध्यान से जाँच लें कि सभी डिटेल्स सही हैं या नहीं.इसके बाद Get Report वाले बटन पर क्लिक करें और आपकी रिपोर्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी.

