Click Here
Click Here
Click Here

रांची: केंद्र के खिलाफ इंडिया गठबंधन का अनोखा विरोध, रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे मंत्री

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज विधानसभा सत्र के दौरान एक बेहद दिलचस्प और चर्चा का विषय बनी तस्वीर सामने आई....

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज विधानसभा सत्र के दौरान एक बेहद दिलचस्प और चर्चा का विषय बनी तस्वीर सामने आई. केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने अनोखा तरीका अपनाया. राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज एक रिक्शे पर बैठकर विधानसभा पहुंचीं. हैरान करने वाली बात यह थी कि उस रिक्शे को कोई सामान्य चालक नहीं, बल्कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी खुद चला रहे थे. मंत्रियों का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया. इरफान अंसारी विधानसभा के मुख्य द्वार पर मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने कहा आज देश की स्थिति दयनीय हो गई है. केंद्र सरकार की गलत नीतियों और विफल विदेश नीति के कारण देश गर्त में जा रहा है. महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. आज लोग बुनियादी जरूरतों के लिए भी लाइनों में लगने को मजबूर हैं.

Also Read : 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *