Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: STP से बह रहे गंदे पानी ने बढ़ाई परेशानी, स्कूली बच्चों और कॉलोनीवासियों का जीना हुआ मुहाल

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित DVC की आवासीय कॉलोनी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था...

Bokaro: Dirty water flowing from STP increases problems, making life difficult for school children and colony residents.

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित DVC की आवासीय कॉलोनी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था भरत जी पटेल कंपनी की लापरवाही का खामियाजा यहां के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है. जीएम कॉलोनी स्थित सर्वोदय ग्राउंड में निर्मित आईएसएलएस एक से चैबीसों घंटे गंदे पानी का रिसाव हो रहा है. इस रिसाव के कारण पूरे क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति बन गई है और इससे उठने वाली दुर्गंध ने स्थानीय लोगों एवं स्कूली बच्चों का जीना मुहाल कर दिया है. इस घोर लापरवाही का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है. स्थानीय संत पॉल मॉडर्न स्कूल के छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं को रोज सुबह-सुबह इसी गंदे और बदबूदार पानी के बीच से होकर स्कूल आना-जाना पड़ता है, जिससे न सिर्फ उन्हें भारी असुविधा हो रही है बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा पुलिस और खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो बेशकीमती ब्लू स्टोन जब्त

अधिकारियों की लापरवाही से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस विकट समस्या को लेकर कंपनी के प्रतिनिधियों और डीवीसी के आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारियों की कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है. मामले की गंभीरता को लेकर जब कंपनी के क्वालिटी इंचार्ज सूरज कुमार से बात की गई, तो उनका कहना था कि बारिश का पानी ही जमा होकर बाहर निकल रहा है जो कि कॉलोनी एवं रास्ते पर बह रहा है. जबकि पुराने सेफ्टी टैंक से बदबू से परेशानी हो रही है. पूरा सिस्टम कनेक्ट हो जाने के बाद सारी परेशानी ठीक हो जाएगी. प्रबंधन और कंपनी के इस उदासीन रवैये के कारण कॉलोनीवासियों और अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

Bokaro: Dirty water flowing from STP increases problems, making life difficult for school children and colony residents.

यह भी पढ़ें: झारखंड में महंगा हो सकता है पानी का कनेक्शन, सरकार कर रही शुल्क बढ़ाने की तैयारी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *