Click Here
Click Here
Click Here

साहिबगंज: लापता दो सगे भाइयों के शव गंगा से बरामद, पूरे गांव में पसरा मातम

साहिबगंज: जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव से गुरुवार को लापता हुए दो मासूम सगे भाइयों के शव शुक्रवार सुबह...

साहिबगंज: जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव से गुरुवार को लापता हुए दो मासूम सगे भाइयों के शव शुक्रवार सुबह गंगा नदी से बरामद किए गए. इस घटना के बाद मृतक बच्चों के घर में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

जानकारी के अनुसार, सरकंडा निवासी सेंटू चौरसिया के दो पुत्र, आठ वर्षीय आर्यन कुमार और छह वर्षीय राघव कुमार, गुरुवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गए थे. जब काफी देर तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. गांव और आसपास के इलाकों में काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार की चिंता बढ़ गई.

नदी किनारे मिले थे कपड़े और चप्पल

परिजनों की तलाश के बीच शाम करीब छह बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दी कि गंगा नदी के किनारे कुछ बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़े हुए हैं. मौके पर पहुंचे परिजनों ने सामान की पहचान आर्यन और राघव के रूप में की. घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राजमहल थाना पुलिस को सूचित किया गया. थाना प्रभारी हसनैन अंसारी की मौजूदगी में पुलिस और स्थानीय मछुआरों ने रात में ही जाल डालकर बच्चों की तलाश शुरू की. हालांकि रात के अंधेरे और नदी के तेज बहाव के कारण घंटों की मशक्कत के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगी.

शुक्रवार की सुबह एक बार फिर तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुबह के समय ग्रामीणों ने एक बच्चे का शव पानी की सतह पर तैरता हुआ देखा. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई और कुछ ही समय में दूसरे बच्चे का शव भी नदी से निकाल लिया गया. जैसे ही दोनों मासूमों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया, वहां मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *