Ranchi: झारखंड विधानसभा सचिवालय में प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत जय प्रकाश पिंगुवा का मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया. उन्होंने शाम करीब 4 बजे अंतिम सांस ली, उनके निधन की खबर मिलते ही विधानसभा सचिवालय में शोक की लहर दौड़ गई.
विधानसभा सचिवालय में आयोजित हुई शोक सभा
जय प्रकाश पिंगुवा के आकस्मिक निधन पर विधानसभा सचिवालय में शाम 5 बजे शोक सभा आयोजित की गई, इस दौरान प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने शोक संदेश पढ़कर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी, शोक सभा में विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

ALSO READ: जगन्नाथपुर मंदिर के आसपास उत्पाद विभाग और पुलिस ने चलाया अभियान, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने जताया दुख
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने भी जय प्रकाश पिंगुवा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया, उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.


