रांचीः विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 13 वें दिन सत्ता पक्ष ने पेट्रोल, डीजल, व गैस की किल्लत को लेकर हंगामा किया. प्रदीप यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व गैस की किल्लत है. यह केंद्र के गलत कुप्रबंधन का नतीजा है. स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद है. एक दिन में एक लाख बिजली का चुल्हा बिक रहा है. पीएम ने अडाणी को बचाने के लिए अमेरिका के समाने घुटने टेक दिए. विपक्ष अपने आला को बताए कि झारखंड में पेट्रोल, डीजल व गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है. विधानसभा के माध्यम से पीएम को यह संदेश जाना चाहिए. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि केंद्र अपनी विफलताओं की ठीकरा हमारे उपर फोड़ रहा है. डॉलर का मूल्य बढ़ रहा और रुपया का मूल्य गिर रहा है. क्रुड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। यह कुशासन का नतीजा है.

अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहती है कांग्रेसः बाबूलाल:
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहती है। नौटंकी कर करी है. इनके नेता संसद में चर्चा करने को तैयार नहीं हैं. राज्य सरकार के मंत्री रिक्शा से आ रहे हैं. नौटकीं कर रहे हैं. पैदल आएं तो स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. कहीं भी पेट्रोल डीजल और गैस की कमी नहीं है. सरयू राय ने कहा कि सरकार उपद्रव कराना चाह रही है। एक फोन करने पर गैस मिल रहा है। कहीं किसी चीज की कमी नहीं है.

