Click Here
Click Here
Click Here

Google Maps में आया बड़ा अपडेट- सड़कें, बिल्डिंग और ट्रैफिक सिग्नल सब 3D में

NewsWave डेस्क: Google Maps में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट देखने को मिला हैं. कंपनी ने मैप में कई नए फीचर्स...

NewsWave डेस्क: Google Maps में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट देखने को मिला हैं. कंपनी ने मैप में कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा रियल अनुभव मिलेगा. नए अपडेट के बाद मैप पर सड़कें, बिल्डिंग, बाईपास और ट्रैफिक सिग्नल जैसी चीजें 3D फॉर्मेट में दिखाई देंगी, जिससे रास्ता समझना आसान होगा.

 

इस अपडेट की खास बात यह है कि अब यूजर्स को किसी जगह को खोजने के लिए लंबा-चौड़ा नाम टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Google Gemini को मैप के साथ जोड़ा गया है, जिसकी मदद से यूजर्स सामान्य भाषा में सवाल पूछकर भी जगह ढूंढ सकेंगे. उदाहरण के तौर पर अगर कोई यूजर चार लोगों के लिए अच्छा वेज या नॉनवेज होटल ढूंढना चाहता है तो उसे सिर्फ इतना कहना होगा और मैप खुद कई विकल्प दिखा देगा.

 

इसके अलावा नए अपडेट में “Ask Maps” नाम का फीचर भी जोड़ा गया है। इस फीचर के जरिए यूजर सीधे मैप से सवाल पूछ सकते हैं. अगर किसी को ऐसा चार्जिंग स्टेशन चाहिए जहां पास में होटल या रेस्टोरेंट भी हो, तो मैप खुद आसपास के विकल्प स्क्रीन पर दिखा देगा.

 

कंपनी का मानना है कि इस अपडेट के बाद लोगों को किसी जगह के बारे में जानकारी पाने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यूजर सीधे मैप के भीतर ही जगह खोजने, रिव्यू देखने और नेविगेशन पाने जैसे कई काम एक साथ कर सकेंगे. धीरे-धीरे यह नया फीचर दुनिया के अलग-अलग देशों में रोलआउट किया जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *