Click Here
Click Here
Click Here

BJP जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ स्तर तक मजबूती का लिया संकल्प

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के जिला चक्रधरपुर की जिला कार्यसमिति बैठक मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित मनोहरपुर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर...

BJP जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
BJP जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के जिला चक्रधरपुर की जिला कार्यसमिति बैठक मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित मनोहरपुर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित की गई. बैठक में जिला प्रभारी श्री सुरेंद्र सिंह ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री गुरुचरण नायक ने की. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती मालती गिलुवा, पूर्व विधायक श्री शशिभूषण सामाड, डॉ. विजय सिंह गागराई सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे.

पदाधिकारियों की रही सहभागिता

बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री अमरेश प्रधान, श्री गोरखनाथ बोदरा, श्री राम कृपाल प्रधान, श्री रविंद्र प्रसाद एवं श्री अनूप सिंह, जिला महामंत्री श्री तीर्थ जमुदा एवं श्री किशोर डागा, जिला मंत्री श्री प्रेम प्रधान, श्रीमती रानी बंदिया एवं श्रीवंत सारंगी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री संजय मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री श्री कृतिवास प्रधान, श्रीमती रीता सामाड, श्रीमती सीमा मुंडारी एवं दीपक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका सिंह पांडे, समिति के साथ किया निरीक्षण

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक में विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भी भाग लिया. इनमें मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष बहनु तुर्की, सोनुवा मंडल अध्यक्ष निशांत महतो, आनंदपुर मंडल अध्यक्ष उमेश रवानी, गोईलकेरा मंडल अध्यक्ष हरिचरण बांहदा, चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अनूप दुबे, नगर महामंत्री रवि मिश्रा, टोकलो मंडल अध्यक्ष कांडे पड़िया, कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल तथा बंदगांव मंडल अध्यक्ष सिकंदर माछुली प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई. अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *