Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा समादेष्टा कार्यालय के मुख्य द्वार से गृह रक्षक की बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज

Koderma: जिला समादेष्टा कार्यालय, कोडरमा के मुख्य द्वार के पास से एक गृह रक्षक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया...

बाइक चोरी के मामले की जांच में जुटी पुलिस
कोडरमा मे बाइक चोरी के मामले की जांच में जुटी पुलिस

Koderma: जिला समादेष्टा कार्यालय, कोडरमा के मुख्य द्वार के पास से एक गृह रक्षक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना 11 जुलाई 2026 की बताई जा रही है. पीड़ित गृह रक्षक विजय कुमार पाण्डेय (पिता- स्व. राम सहाय पाण्डेय), साकिन ग्राम एवं पोस्ट बेकोबार, जिला कोडरमा ने चंदवारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया है कि वह ड्यूटी हेतु कमान लेने समादेष्टा कार्यालय, कोडरमा आए थे. उन्होंने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या JH-12H-0149) कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़ी की थी. लगभग एक घंटे बाद जब वे वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी.

काफी खोजबीन के बाद दर्ज कराई शिकायत

विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने कार्यालय के कर्मियों और अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला. इसके बाद उन्हें विश्वास हो गया कि उनकी बाइक चोरी कर ली गई है. उन्होंने चंदवारा थाना प्रभारी से मामले की जांच कर बाइक बरामद करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

ALSO READ: चाईबासा: सड़क के लिए ग्रामीणों का संघर्ष तेज, वन विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *