चतरा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पिपरवार और सिमरिया थाना को मिले नए प्रभारी

Chatra: चतरा पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है. एसपी के निर्देश पर कई थानों में नए प्रभारियों...

Chatra: चतरा पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है. एसपी के निर्देश पर कई थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. इस नए आदेश के तहत प्रशांत मिश्रा को पिपरवार थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, अमित गुप्ता को सिमरिया थाना की कमान सौंपी गई है. दोनों ही अधिकारियों को अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में अविलंब योगदान देने और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया गया है.

पांच दिन पहले अनिल उरांव बने थे सदर थाना प्रभारी:

गौरतलब है कि जिले में यह बदलाव पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है. अभी महज पांच दिन पहले ही एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अनिल उरांव को सदर थाना चतरा का नया प्रभारी बनाया गया था.

Also Read: पन्ना पत्थर की तस्करी में शामिल तीन तस्कर गिरफ्तार, कोलकाता में बेचने की थी तैयारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *