Chaibasa : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले की लाभूकों को जून महीने की राशि दे दी गयी है. महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान को समर्पित यह योजना जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक की महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला रही है. इस पूरी भुगतान प्रक्रिया को पूर्णत पारदर्शी, सुरक्षित और तीव्र गति से क्रियान्वित करने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रणाली डीबीटी DBT का उपयोग किया गया है. जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि बिना किसी बिचौलिये या व्यवधान के सहायता राशि सीधे और सुरक्षित रूप से लाभार्थियों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में जमा हो सके.
DC ने कहा भुगतान शत प्रतिशत हुआ
इसकी जानकारी देते हुए डीसी DC मनीष कुमार ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हमारी माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है. जून 2026 माह की सम्मान राशि का शत-प्रतिशत सफल भुगतान जिला प्रशासन की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हमारा निरंतर प्रयास है कि जिले के अंतिम छोर पर बैठी हुई पात्र महिला को भी इस योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के और बिल्कुल समय पर उपलब्ध कराया जा सके.
ALSO READ : NCERT की बड़ी लापरवाही : कोर्ट में पैरवी न करने पर बिफरे शिक्षा मंत्री, अधिकारियों पर गिरेगी गाज
