वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने नाव हादसे में मरने वालों की सूची जारी की, जताया शोक

NewsWave Desk : वियतनाम के फू क्वोक द्वीप में हुए हादसे में मृत भारतीयों की सूची जारी की गयी है. सूची भारतीय...

भारतीय दूतावास

NewsWave Desk : वियतनाम के फू क्वोक द्वीप में हुए हादसे में मृत भारतीयों की सूची जारी की गयी है. सूची भारतीय दूतावास ने जारी की है. जिसमें बताया गया है कि वियतनाम में हुए नाव हादसे में 15 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई है. भारतीय दूतावास ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि मरने वाले 15 लोगों में 13 पुरुष और दो महिलाएं शामिल थी. जिसमें अधिकांश लोग तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के रहने वाले थे. भारतीय दूतावास ने इससे संबधित जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की. जिसके तहत तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के तीन और केरल के दो लोगों की मौत हुई है.

दूतावास ने शोक व्यक्त किया

एक्स पर जानकारी साझा करते हुए भारतीय दूतावास ने लिखा कि फू क्वोक के समीप हुआ हादसा दुखद है. भारतीय की सूची जारी करते हुए दूतावास दूखी है. यह लिस्ट वियतनाम के अधिकारियों से मिली है. स्थानीय सरकार और प्रशासन की मदद से पीड़ितों को हर संभव मदद की जा रही है.

32 भारतीय पर्यटक मौजूद थे नाव में

जानकारी के अनुसार फू क्वोक में नाव पलटने के दौरान नाव में कुल 36 लोग सवार थे. इसमें 32 भारतीय थे. जिसमें से 15 भारतीयों की जान चली गयी. वहीं अन्य 17 यात्रियों और 4 क्रू सदस्यों यानी 21 लोगों को बचाव अभियान के दौरान सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

 

ALSO READ : CMPFO अधिकारियों को HC से बड़ी राहत, 2024 नहीं बल्कि 2019 से पदोन्नति पर विचार का आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *