चतरा पुलिस का नशा के तस्करों पर का कड़ा प्रहार, 5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chatra : नशे के काले कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र...

Chatra police crack down on drug traffickers, arrest three interstate smugglers with brown sugar worth Rs 5 lakh

Chatra : नशे के काले कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाल बिछाकर तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इन तस्करों के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है. सिमरिया एसडीपीओ शुभम भउसाहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे ऑपरेशन की विस्तार से जानकारी दी. शनिवार को चतरा पुलिस अधीक्षक को एक गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के पेक्सा-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर कुछ तस्कर अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं. सूचना यह भी थी कि ये तस्कर ड्रग्स की खेप लेकर हजारीबाग के चौपारण की ओर भागने की फिराक में हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सिमरिया एसडीपीओ शुभम भउसाहेब (आईपीएस) और गिद्धौर के अंचलाधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने पीराटांड़ के पास पेक्सा-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की और तीन संदिग्ध युवकों को धर दबोचा.

यह भी पढ़ें: रांची: 55 करोड़ के भुगतान को लेकर सियासत तेज, BJP ने मांगी न्यायिक जांच

Chatra police crack down on drug traffickers, arrest three interstate smugglers with brown sugar worth Rs 5 lakh

गिरोह के अन्य सदस्यों को शिकंजे में लेने की कोशिश

पकड़े गए आरोपियों में हजारीबाग के चौपारण निवासी 19 वर्षीय शुभम कुमार और 22 वर्षीय रौशन कुमार के साथ-साथ बिहार के गया जिले का रहने वाला 20 वर्षीय सुमित कुमार शामिल है. एसडीपीओ शुभम भउसाहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तलाशी के दौरान तस्करों के पास से सफेद और काले रंग की प्लास्टिक में लिपटी कुल 25.67 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है. इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (DL9SCE-1930) और एक सफेद रंग का आईफोन 13 भी जब्त किया है. चतरा पुलिस ने इस मामले में गिद्धौर थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 80/26 दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इन तस्करों के मोबाइल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके.

Chatra police crack down on drug traffickers, arrest three interstate smugglers with brown sugar worth Rs 5 lakh

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में फुटपाथ दुकानों पर कार्रवाई को लेकर भाकपा का नगर निगम पर हमला, आंदोलन की चेतावनी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *