पलामू: विश्रामपुर के बूथ संख्या-139 पर SIR का कार्य 100% पूरा, BLO सुमित्रा देवी बनीं मिसाल

Palamu: जिले में DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान तेजी से चलाया जा रहा है....

पलामू
सुमित्रा देवी BLO

Palamu: जिले में DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-139 ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पुनरीक्षण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है. जिले के मझिआंव प्रखंड स्थित इस बूथ की BLO सुमित्रा कुमारी ने अपनी कार्यकुशलता और समर्पण का परिचय देते हुए बूथ के सभी 542 मतदाताओं का एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने के साथ-साथ उसका सफलतापूर्वक डिजिटाइजेशन भी पूरा कराया.

अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की हुई पहचान

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बूथ संख्या-139 पर 2 मतदाता अनुपस्थित, 24 मतदाता स्थानांतरित, 10 मृत और 2 डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित किया गया. BLO सुमित्रा कुमारी के प्रयासों से यह प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की गई.

DC ने BLO सुमित्रा देवी को दी बधाई

DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने BLO सुमित्रा कुमारी के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सफलता केवल लक्ष्य हासिल करने में नहीं, बल्कि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने में है. उन्होंने कहा कि सुमित्रा कुमारी ने साबित किया है कि बेहतर योजना और प्रतिबद्धता से कठिन लक्ष्य भी समय पर पूरे किए जा सकते हैं.

ALSO READ: JPSC परीक्षा विवाद पर रघुवर दास ने उठाए सवाल, कहा- ‘युवाओं के भरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’

बेहतर कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान

DC ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम के समन्वित प्रयास का परिणाम है. उन्होंने जिले के सभी BLO से इसी तरह समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ अपने-अपने बूथों पर फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने की अपील की. साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशासन की ओर से प्रोत्साहित और सम्मानित करने की बात कही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *