बोकारो: MPL क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना तांती इलेवन

Bokaro: मुरहुलसुदी पंचायत प्रीमियम लीग (MPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया. टूर्नामेंट के फाइनल...

MPL क्रिकेट टूर्नामेंट
MPL क्रिकेट टूर्नामेंट

Bokaro: मुरहुलसुदी पंचायत प्रीमियम लीग (MPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया. टूर्नामेंट के फाइनल का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आईपीएल की तर्ज पर प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है. इससे उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है. कसमार के प्रभारी थानेदार रंजन सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है.

चार रन से जीता रोमांचक फाइनल

खिताबी मुकाबले में तांती इलेवन ने अजय हिटमैन की टीम को चार रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तांती इलेवन ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 150 रन बनाए. टीम के लिए राजा कुमार ने सर्वाधिक 49 रनों की आकर्षक पारी खेली. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजय हिटमैन की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी. अभिषेक ने 46 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

ALSO READ: तीन दिवसीय सिंहभूम दौरे पर रहेंगे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

विजेता-उपविजेता टीम को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में स्थानीय मुखिया सरिता देवी, उप मुखिया उमा देवी आदि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर मनोज कुमार महतो, महेंद्र नाथ महतो, अखिलेश्वर मुंडा, उमेश मुंडा, सूरज टुडू, जितेंद्र महतो, प्रेमचंद कालिंदी, जयवीर महतो, कमलेश्वर महतो, फुलेश्वर टुडू, राकेश कुमार महतो, सुभाष महतो सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *