कोडरमा :मजदूर के सिर पर लगी चोट, क्रशर संचालक पर आरोप; जानिए पूरा मामला

Koderma: कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के पचगावां स्थित एक क्रेशर पर रविवार को विवाद के बाद एक राज मिस्त्री घायल...

Koderma
मजदूर ने लगाया मारपीट का आरोप

Koderma: कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के पचगावां स्थित एक क्रेशर पर रविवार को विवाद के बाद एक राज मिस्त्री घायल हो गया. घटना के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.घायल की पहचान बिहार के गया जिले के पहाड़पुर निवासी राज मिस्त्री के रूप में हुई है. बताया गया कि वह क्रेशर संचालक राजू मेहता के यहां मजदूरों के रहने के लिए कमरे का निर्माण कार्य कर रहा था.

मजदूर ने लगाया मारपीट का आरोप

घायल राज मिस्त्री का आरोप है कि काम करने के दौरान अचानक क्रशर संचालक ने उसके साथ विवाद किया और डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और इलाज कराया गया.

संचालक ने आरोपों को बताया अलग

वहीं, क्रेशर संचालक राजू मेहता ने मजदूर के आरोपों को अलग बताते हुए कहा कि राज मिस्त्री काम छोड़कर शराब पी रहा था. इसी बात को लेकर उसे डांट-फटकार लगाई गई थी.फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों की अलग-अलग बातें सामने आई हैं. मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

READ ALSO: JPSC परीक्षा विवाद पर रघुवर दास ने उठाए सवाल, कहा- ‘युवाओं के भरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *