दारू थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

हजारीबाग: जिले में नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. दारू थाना क्षेत्र के मेढ़कुरी खुर्द के...

हजारीबाग: जिले में नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. दारू थाना क्षेत्र के मेढ़कुरी खुर्द के पास स्थित बलबल धाम में छापेमारी के दौरान तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कुल 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा नशीला पदार्थ, नकद राशि और अन्य सामान बरामद किया है.

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष छापामारी टीम

गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़ वैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया. दल में पुलिस प्रशिक्षु उपाधीक्षक प्रशांत कुमार, थाना प्रभारी दारू मो. इकबाल हुसैन, पुअनि मिथु मुर्मू, आरक्षी बालेश्वर यादव, विजय कुमार तथा चालक शकील अंसारी शामिल थे.

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी

टीम जब बलबल धाम पहुंची तो देखा कि कुछ लोग जमावड़ा लगाकर अवैध नशीले पदार्थ का सेवन और खरीद-फरोख्त कर रहे थे. पुलिस की गाड़ी देखते ही वे लोग भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल ने खदेड़कर तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया.

Also Read:सीएम हेमंत सोरेन का वादा: तकनीक और संसाधनों से लैस होगी झारखंड पुलिस, धुर्वा मामले का किया जिक्र, रांची पुलिस की कार्रवाई को सराहा

तीनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता, पिता मुंशी प्रसाद मेहता, ग्राम घाघरा, थाना दारू, जिला हजारीबाग; शान कुमार राज उर्फ चिकु, पिता मनोज प्रसाद मेहता, ग्राम जमुआरी, थाना ईचाक, जिला हजारीबाग; तथा मनोज कुमार, पिता नागेश्वर प्रसाद मेहता, ग्राम बुजर्गनानो, थाना आंगो, जिला हजारीबाग शामिल हैं.

एक अन्य आरोपी के फरार होने की जानकारी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इस मामले में एक अन्य व्यक्ति कौशिक देव, पिता उमेश देव, ग्राम पुनाई, थाना दारू निवासी भी शामिल था, जो मौके से फरार हो गया.

तलाशी में नशीला पदार्थ और सामान बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद किया गया. इसमें शान कुमार के पास से 0.89 ग्राम, चंदन कुमार के पास से 1.32 ग्राम और मनोज कुमार के पास से 1.22 ग्राम नशीला पदार्थ मिला. इसके अलावा कुल 1900 रुपये नकद, दो इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल तराजू तथा फिल्टर बीड़ी का एक पैकेट भी बरामद किया गया.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में दारू थाना कांड संख्या 17/26 दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 21(बी), 22(बी), 27(ए) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. वहीं, फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *