महंगाई की डबल मार, कराची में फिर पेट्रोल हुआ महंगा, आम जनता की जेब होगी ढीली

National: कच्चे तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा हैं. ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध के कारण कीमत में लगातार...

National: कच्चे तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा हैं. ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध के कारण कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा हैं. कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमते बढ़ा दी गई हैं. पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के किराया में भी इजाफा देखने को मिला. अब इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता पर पादन शुरू हो गया हैं.

बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम और महंगाई से जूझता पाकिस्तान

ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों ने बढ़ते तेल के दाम के बाद ईंधन के ज्यादा लागत का हवाला दिया हैं. दाम बढ़ने के बाद एक स्टॉप से दूसरे स्टॉप तक का किराया लगभग 50 PKR (पाकिस्तानी करेंसी ) तय कर दिया हैं, इसके साथ ही सामान ढोने के खर्च में भी इजाफा हुआ हैं. कराची से पेशावर तक सामान ले जाने वाले ट्रेलरों का दाम बढ़ाकर 7,00,000 PKR हो गया हैं. इस बढ़ते हुए महंगाई के नए दबाव को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ गई हैं. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बढ़ोतरी नई कीमतों के बढ़ने के तुरंत बाद ही हुआ हैं. लोकल ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों ने रावलपिंडी में प्रति व्यक्ति किराया 20 PKR बढ़ा दिया है, जबकि आस-पास के इलाकों के लिए प्रति यात्री किराया 30 PKR बढ़ा दिया गया हैं. केवाल इतना ही नहीं बल्कि यात्रियों के सामान के लिए ट्रांसपोर्टरों ने अतिरिक्त शुल्क लेना भी शुरू कर दिया हैं. पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पाकिस्तान की जनता के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं, पहले ही पाकिस्तान महंगाई की मार झेल रहा था. खाने – पीने के सामान पहले ही महंगे थे और अब पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगे हैं, ऐसे में पाकिस्तान की जनता को आने वाले दिनों में डबल महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती हैं.

Also Read: 100 दिनों में हो जा रही ACB से गिरफ्तार CO की बेल, तीन साल में तीन CO रांची से अरेस्ट

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *